बांका, अप्रैल 15 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज-खेसर मुख्य पथ पर नारायणपुर गांव के समीप रफ्तार की कहर में मंगलवार की सुबह सड़क दुघर्टना हुई। जिसमें दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी में अनंत कुमार, टिंकू कुमार एवं टिशु कुमार शामिल हैं। सभी घायल नारायणपुर गांव के रहने वाले हैं। बताया कि तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर शंभूगंज आ रहे थे। जहां उक्त जगह विपरीत दिशा में तेज गति से आ रही बाइक चालक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सभी जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर ने गंभीर रूप से जख्मी अनंत की हालत नाजुक देख बेहतर उपचार के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बैंक मोड़ पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, एक चालक गंभीर रुप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.