गोरखपुर, फरवरी 4 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। सेवई से हरदिया पिछौरा रोड पर बुधवार की सुबह 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सेवई बाजार स्थित महर्षि विद्या मंदिर के सामने हुआ। मामापार निवासी मकसूदन मौर्य (30) अपनी दुकान से बाइक से घर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में मकसूदन मौर्य समेत दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दूसरे बाइक सवार मिर्जापुर के निवासी हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.