लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- निघासन-ढखेरवा रोड पर कोतवाली क्षेत्र के महुआ मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धौरहरा इलाके के सुजानपुर गांव का राहुल शनिवार शाम बाइक से निघासन कोतवाली के कोनहापुरवा निवासी सोनू के साथ निघासन से सुजानपुर जा रहा था। महुआ मोड़ के पास पहुंचते ही दूसरी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे मिर्जागंज निवासी इंद्रेश और राहुल की बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। उनको निघासन सीएचसी ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...