मुजफ्फरपुर, मई 16 -- कांटी। शुभंकरपुर पंचायत के मियां पकड़ी में शनिवार की देर शाम दो बाइकों टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में एक युवक लोन रिकवरी एजेंट बताया जा रहा है। घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद होने की चर्चा है। कांटी थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर जांच की है। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि पिस्टल थी या खिलौना। यह भी पढ़ें- घर पर अपराधियों ने की फायरिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...