शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- बंडा-बिलसंडा मार्ग पर गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गांव बरीवरा निवासी 30 वर्षीय सत्येंद्र कुमार साप्ताहिक बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव कंरा निवासी 17 वर्षीय रमाकांत और उसका साथी 19 वर्षीय भूरा मजदूरी कर बाइक से घर जा रहे थे। बीआर राइस मिल के पास पंप के सामने दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। भूरा का उपचार बंडा अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...