गाजीपुर, जनवरी 12 -- खानपुर। थाना क्षेत्र के उचौरी जोगीवीर बाबा सड़क पर सोमवार को दो बाइक के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के तुरंत बाद लोगों की मदद से घायलों को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सेमरा गांव निवासी सूरज कुमार और संगम कुमार बाइक से उचौरी से भीमापार जा रहे थे। वहीं भीमापार पूर्व प्रधान रामवृक्ष अपने पोता नितिन के साथ भीमापार से उचौरी जा रहे थे। तभी अनियंत्रित बाइक सवार आपस में टकरा गए। आनन फानन घायलों को सीएचसी सैदपुर में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने नितिन, सूरज, संगम को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.