आजमगढ़, अप्रैल 8 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट के पास मंगलवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-समाने की टक्कर में 12वीं के छात्र की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव निवासी 17 वर्षीय आदित्य राजभर पुत्र लक्ष्मण राजभर 12वीं का छात्र था। मंगलवार को वह लाटघाट बाजार गया था। दोपहर करीब तीन बजे आदित्य बाइक से घर लौट रहा था। लाटघाट सीएचसी के पास सामने से आ रहे बाइक सवार 20 वर्षीय मोहम्मद अल्ताफ निवासी गोला जनपद गोरखपुर से टक्कर हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.