आजमगढ़, सितम्बर 17 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव के पास मंगलवार की रात दो बाइकों की टक्कर में घायल प्रधान पुत्र की बुधवार की भोर में जौनपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में दूसरी बाइक सवार दो किशोर की भी मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल एक युवक का जौनपुर जनपद में अभी भी उपचार चल रहा है। बरदह थाना क्षेत्र के भूलन डीह गांव निवासी 20 वर्षीय अभिषेक के पिता दारा राम गांव के प्रधान हैं। अभिषेक डी फार्मा का छात्र था। वह मंगलवार की शाम गांव के गगन के साथ अपनी बहन के घर सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव गया था। दोनों रात करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। दीदारगंज थान क्षेत्र के सुरहन गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक में टक्कर हो गयी थी। इस दुर्घटना में दूसरी बाइक सवार सरायमीर थाना क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.