दो बाइकों की टक्कर में कोचिंग शिक्षक की मौत, दूसरा गंभीर
सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- ओम भारती रुन्नीसैदपुर। सैदपुर-पुपरी पथ पर मेहसौल गांव के समीप बुधवार को दो बाइकों की टक्कर में कोचिंग शिक्षक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के भरवारी निवासी चुन्नू सिंह का पुत्र सुशांत कुमार (24) था। वहीं, घायल रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मेहसौल निवासी मो. तमन्ना का पुत्र मो. सफील है। सिपाही आशुतोष कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां सुशांत ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मो. सफील मेहसौल की ओर जा रहा था, जबकि सुशांत कुमार पुपरी की ओर से लौट रहे थे। सुशांत सपरिवार मुजफ्फरपुर शहर में रहते थे।वे कोचिंग में पढ़ाते थे। उसकी फरवरी माह में फकुली के केसरामा गांव में शादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.