गिरडीह, मई 1 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। विशनपुर चक्रदाहा मुख्य सड़क पर खिजुरडीहा के पास गुरुवार दोपहर दो बाइक के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। रफ्तार के कारण हुई टक्कर में दोनों बाइक पर सवार एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें बेहतर इलाज के लिए महिला को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि शेष तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। घायलों में से मंडरडीह के शमशाद अंसारी व उनकी मौसी और देवीपुर के राहुल यादव और लालधन कुमार शामिल हैं। यह भी पढ़ें- घाघरा में दो ऑटो की सीधी टक्कर, छह घायल बताया जाता है कि शमशाद अपनी मौसी को लेकर बाइक से बेंगाबाद की ओर जा रहा था। इस बीच विशनपुर मोड़ से महेशमुंडा की ओर जा रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर ...