वाराणसी, मार्च 2 -- चोलापुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के पलहीपट्टी चौराहे के समीप रविवार देर रात दो बाइकों की टक्कर में 50 वर्षीय कयूम आलम की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। पलहीपट्टी निवासी कयूम ऑटो चालक थे। गांव के ही मोनू के साथ बाइक से आ रहे थे। पलहीपट्टी चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार बाइकसवार टक्कर मारकर भाग निकला। जोरदार टक्कर में कयूम और मोनू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने कयूम को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.