सुल्तानपुर, अप्रैल 17 -- कूरेभार। कूरेभार थाना क्षेत्र के धनपतगंज मार्ग पर गुरुवार की देर रात भटवारा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की जोरदार टक्कर में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों बाइक आमने-सामने टकराई। हादसे में पवन (30) निवासी कूरेभार, राजू (23), प्रियांश, सहजाद अनवर खान (30) और मंजूर (22) घायल हो गए। सीएचसी से घायल चार लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शुक्रवार को सहजाद अनवर खान (30) निवासी रतनपुर, दरभंगा (बिहार) की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- तुरकौलिया में दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल यह भी पढ़ें- बांका: बाइक की टक्कर में चालक गंभीर, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...