मधुबनी, जनवरी 7 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के खोपा चौक पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई एवं तीन घायल हो गया। इसमें दो की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के फुलकाही निवासी बड़ेलाल यादव के 23 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रमेश अपने भाई विकास कुमार यादव(46 वर्ष) एवं भाभी धर्मशीला देवी(42 वर्ष)के साथ झंझारपुर न्यायालय से वापस अपने घर आ रहे थे कि इसी दौरान खोपा चौक पर घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के सुदै निवासी बालेश्वर मंडल के 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार मंडल कट को पार करते हुए विपरीत दिशा से आ गया,जिससे दोनो बाइक की टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकास की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दीपक एवं विकास एवं उनकी पत्नी धर्मशीला घायल हो गई।दीपक का ...