गाजीपुर, अप्रैल 29 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पहराजपुर चट्टी के पास रसड़ा की तरफ जा रहे बाइक सवार को विपरीत दिशा से आ रहे बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार मुरली मनोहर कुशवाहा निवासी ग्राम महसनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसका एक पैर टूट गया। मुरली मनोहर अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो रसड़ा की तरफ जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे डायल 112 की पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए बाराचवर ले गई। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घर वालों ने बताया की मुरली की लड़की की शादी होना है। यह भी पढ़ें- बोलोरो ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवक घायल,रेफर एक मई को तिलक के लिए सामान खरीदने रसड़ा जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...