गाजीपुर, फरवरी 14 -- सिधागरघाट। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों को एक टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैदपुर थाना क्षेत्र ग्राम दारुनपुर महुलिया गांव निवासी 29 वर्षीय मिथिलेश यादव घर से अपने दोस्त से मिलने कासिमाबाद आया था। अपने दोस्त से मिलने के बाद वह कासिमाबाद से घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह फत्तेपुर गांव के पास पहुंचा नशे में धूत एक बाइक पर सवार दो लोगों ने मिथिलेश की बाइक में टक्कर मार दी। मिथिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल जाते समय मिथिलेश की रास्ते में ही मौत हो ...