मुंगेर, मई 14 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के मौजमा पुल के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर, पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घायलों में शंभूगंज थानाक्षेत्र के गुलनी कुशाहा निवासी 28 वर्षीय सूरज कुमार, पिता पप्पू कुमार, संग्रामपुर थानाक्षेत्र के बलिया गांव निवासी 40 वर्षीय रूपेश कुमार तांती, पिता धनेश्वर तांती, हरपुर थाना क्षेत्र के दूरमट्टा निवासी 18 वर्षीय सागर कुमार, पिता सच्चिदानंद यादव तथा 16 वर्षीय आकाश कुमार, पिता बमबम मंडल हैं। यह भी पढ़ें- मौजमा पुल के समीप दो बाइकों की टक्कर, चार गंभ...