लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- गुरुवार रात निघासन सिंगाही रोड पर सरजू पुल के पहले आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे निघासन से लखीमपुर और फिर वहां से लखनऊ रेफर किया गया है। कस्बा व थाना सिंगाही निवासी 19 वर्षीय राहुल गौतम रकेहटी में फास्ट फूड की दुकान चलाता है। गुरुवार रात को अपने 16 वर्षीय छोटे भाई संदीप के साथ रकेहटी गया था। वहां से वापसी में देर रात जब वह सरयू नदी के मोटेबाबा स्थान के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक सिंगाही की तरफ से आ रहे निघासन कोतवाली के भजनपुरवा निवासी तीस वर्षीय सत्यप्रकाश मौर्य की बाइक से टकरा गई। सत्य प्रकाश लोगों के यहां साउंड सर्विस देने का काम करता है। इसी सिलसिले में वह बाइक पर अपने एक साथी के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.