उन्नाव, फरवरी 12 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मार्ग स्थित बड़ी कालिका मंदिर के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय संजय पुत्र जगदीश अपने साथी खंभोली गांव निवासी 22 वर्षीय अमन पुत्र दर्शन के साथ बाइक से गंजमुरादाबाद की ओर आ रहा था। इसी दौरान ताजपुर मार्ग स्थित बड़ी कालिका मंदिर के पास सामने से आ रहे फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के महोई गांव निवासी 45 वर्षीय प्रेमचंद पुत्र रामदास और गंजमुरादाबाद कस्बा निवासी 55 वर्षीय संतराम पुत्र मूलचंद की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.