पूर्णिया, नवम्बर 4 -- रूपौली, एक संवाददाता।रूपौली-मोहनपुर मुख्य सड़क पर खालसा टोला के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना के बुद्धीचक निवासी अभिषेक कुमार उर्फ सोनू कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार,दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल दूसरे बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से रूपौली रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से गांव में शोक का मा...