अमरोहा, फरवरी 4 -- गजरौला। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। शहर के मोहल्ला मायापुरी निवासी रमेश सोमवार को बाइक से मंडी धनौरा गए थे। वहां से रात को वापस लौटते वक्त गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग पर गांव अहरौला तेजवन के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में रमेश समेत दूसरी बाइक पर सवार मंडी धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी राजीव घायल हो गए। हादसे के बाद जमा हुई राहगीरों की भीड़ ने दोनों घायलों को पास ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...