जहानाबाद, अप्रैल 19 -- काको, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ऑलियाचक गांव के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। इनमें सातनपुर गांव निवासी रौशन कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति साइस्ताबाद गांव से बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ऑलियाचक गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे रौशन कुमार की बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल रौशन कुमार को काको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ...