बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के 2 घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा-बरबीघा मार्ग पर राजोपुर गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान सिरारी थाना क्षेत्र के रजौली निवासी बाल्मीकि तांती एवं लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के संडा गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में की गई है। घायल संतोष कुमार ने बताया कि वह शादी का कार्ड बांटने के लिए बरबीघा आया था। यहां से बाल्मीकि तांटी के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान राजोपुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुं...