शामली, जनवरी 10 -- कांधला। थाना क्षेत्र के भभीसा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार को कांधला बुढ़ाना मार्ग गांव भभीसा के निकट दो तेज रफ्तार बाइके आपस में टकरा गई। भीषण टक्कर के दौरान दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्ग पर घायलों को देखते हुए राहगीरों ने डायलॉग 112 को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया। घायलों की पहचान जनपद मुजफ्फरनगर के गांव जोला निवासी आस मोहम्मद बेटे उमर व मनीष तथा सुनील निवासी ...