उरई, नवम्बर 25 -- कोंच। थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम असूपुरा के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तुरंत 112 पर सूचना देकर पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। मंगलवार को राजकुमार पुत्र राजाराम 47 वर्ष, उनके साथी राजकुमार जाटव प और बॉबी जाटव समेत तीनों जुगराजपुर से असूपुरा जा रहे थे। जैसे ही असूपुरा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी कोंच भिजवाया। प्राथमिक उपचार के दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.