दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में चार घायल
अमरोहा, जुलाई 15 -- गजरौला। दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। चारों घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। दो की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे। मंडी धनौरा के कलाली रोड निवासी अरविंद कुमार अपने रिश्तेदार मोहित के साथ बाइक से मंगलवार की रात हापुड़ से घर वापस लौट रहा था। मंडी धनौरा मार्ग पर अहरौला तेजवन के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें अरविंद व मोहित के अलावा गजरौला के मायापुरी मोहल्ला निवासी बब्ली व मुकटपाल घायल हो गए। हादसे के बाद जमा भीड़ ने चारों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बब्ली व मोहित की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.