बिजनौर, मार्च 11 -- हल्दौर, संवाददाता। बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर गांव छजुपुरा सादात के पास के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी किशोर (16) पुत्र बंटी मंगलवार को अपने परिवार के शादी समारोहों के चलते घर पर आयोजित कार्यक्रम के बीच किसी काम से बाइक लेकर हल्दौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव छजुपुरा सादात के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके से गुजर रहे राहगीरों व ग्रामीणों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्...