बाराबंकी, जून 2 -- निन्दूरा। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बा टिकैतगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो घायलों की हालत गंभीर ने होने पर डाक्टर ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवक कस्बा टिकैतगंज निवासी एक महमूदाबाद निवासी तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अचेत थे जिससे उनका नाम पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को कस्बा टिकैतगंज निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां दो घायलों को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर किया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों में भिड़ंत, दो किशोर सहित तीन घायल इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिं...