मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- कछवां। नगर पंचायत के जलकर परिसर के पास मंगलवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे कस्बे के परेड वार्ड निवासी गोलू उर्फ गिल्लू (18) पुत्र चन्द्रमा बिंद इंडेन गैस एजेन्सी सेमरी से गैस सिलेंडर लेकर बाइक से वापस घर आ रहा था। जब वह नगर पंचायत के जलकर परिसर के पास पहुंचा तो सामने से बाइक से आ रहे जौनपुर जिले के रसूलाबाद निवासी बाइक सवार डब्बू पुत्र सौकत व पखंडू पुत्र राधे कश्यप के बाइक से भिड़ गया। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायलों का प्राथमिक ...