बांदा, दिसम्बर 18 -- बांदा। संवाददाता चिल्ला क्षेत्र के दोहतरा गांव में गुरुवार देर शाम दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसके बाद पीछे से आए ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। फतेहपुर के ललौली निवासी 25 वर्षीय सरवर पुत्र इसरार अहमद और 30 वर्षीय इशरत खान पुत्र फारूक बाइक से फतेहपुर जा रहे थे। वहीं चिल्ला थाने के डिघवट गांव निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र जयकरण की बाइक सामने से भिड़ गई। तीन बाइक सवार टक्कर के बाद सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आए ट्रक चालक ने तीनों को कुचल दिया। हादसे में सरवर व इशरत की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.