रायबरेली, मार्च 11 -- फुरसतगंज, संवाददाता। नहर कोठी चौराहे पर दो बाइको में हुई आमने सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सभी को एम्बुलेंस से सीएचसी फुरसतगंज ले जाया गया। जहां पर प्रथामिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को अपराह्न नहर कोठी चौराहे पर खड़ी बस को ओवरटेक करने में दो बाइको में आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमें मोहम्मद आजम पुत्र बकरीद निवासी पूरे भावा, इरसाद पुत्र मोहम्मद आजम व दूसरे मोटरसाइकिल सवार दुर्गेश पुत्र बजरंग बहादुर निवासी भेटुआ गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस सभी को सीएचसी फुरसतगंज ले गयी। जहां पर प्रथामिक उपचार के बाद सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.