दो बाइकें टकराई, चार लोग घायल
लखीमपुरखीरी, मई 28 -- क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गांव पाल अभय कचनार के पास सड़क किनारे खड़े वाहन और कृषि यंत्रों के चलते दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। जिससे बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस से सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जांच के दौरान हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। झारा खेमपुर निवासी सूरज बुधवार को दोपहर अपनी बाइक पर गांव के अहिवरन और अजय पांडे को बैठाकर मोहम्मदी से घर जा रहे थे। उनकी बाइक पाल मंदिर के आगे पहुंचते ही बरवर की ओर से कोलवाजार निवासी विमल की बाइक से टकरा गई। हादसे में चारों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.