बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। पैकोलिया थानाक्षेत्र के संथुआ गांव में दो बहुओं ने सास और देवर की पिटाई कर दी। मामला जमीन पर लकड़ी रखने का विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने दोनों बहुओं के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में अवतारी पत्नी कनिकराम निवासी संथुआ ने बताया कि हमारी बहू किरन पत्नी इंद्रजीत व राधिका पत्नी अजय ने मुझे और मेरे बेटे सुनील को बेरहमी से मारापीटा। बेटे सुनील के पूरे शरीर पर दांत काट लिया। लाठी-डंडे से मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट का कारण बेटे की जमीन पर लकड़ी रखना था। इसे हटाने के लिए कहा तो मारपीट किया। पुलिस ने दोनो बहुओं किरन व राधिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...