प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज। घरवालों की डांट से नाराज होकर बलिया की दो बहनों समेत तीन लड़कियां घर से निकल गईं। ट्रेन में बैठकर नासिक के लिए चल दी। बलिया पुलिस की सूचना पर प्रयागराज जीआरपी ने तीनों लड़कियों को छिवकी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित उतार लिया और उनके परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि बलिया के कोतवाली थानेदार ने फोन पर सूचना दी थी कि ट्रेन नंबर 13201 राजगीर-पटना जनता एक्सप्रेस के जरनल कोच में तीन लड़कियां बैठी हैं। तीनों नासिक जा रही हैं। इस सूचना पर छिवकी चौकी प्रभारी रामकरन सिंह ने महिला पुलिस के साथ प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन के आते ही उन्हें ट्रेन से नीचे उतारा। इनमें एक 20 वर्षीय युवती और उसकी 16 साल की बहन और तीसरी गांव की 15 साल की किशोरी थी। जीआरपी की सूचना पर लड़कियों के परिजन प्रयागराज पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.