सहारनपुर, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र के नागल राजपूत निवासी दो सगी बहनों से ससुरालियों द्वारा 15 लाख रुपये और कार की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उन्हें मारपीट, मानसिक यातना दी गईं। आरोप है कि गर्भवती होने पर दोनों बहनों को घर से निकाल दिया गया और बेटे के जन्म के बाद नवजात को जबरन छीनने का प्रयास किया गया। पीड़िताओं की तहरीर पर महिला थाने में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नागल राजपूत निवासी तासीन की दोनों पुत्रियों रुखसाना और शबाना का निकाह यमुनानगर निवासी मुकर्रम व अकरम के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद 15 लाख रुपये और बड़ी गाड़ी की मांग पूरी न होने पर दोनों बहनों पर दिन-रात मारपीट, भूखा रखना और मानसिक यातना शुरू कर दी गई। आरोप है कि जब वह गर्भवती हुईं तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। बीते वर्ष चार अगस्त ...