गुड़गांव, मार्च 19 -- गुरुग्राम। ओडिसा में आयोजित ऑल इंडिया अंतर-विश्वविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गुरुग्राम के वजीराबाद की दो बहनों ने स्वर्ण पदक जीता। गीता यादव और ऋतु यादव ने फिर एक बार गुरुग्राम और प्रदेश का नाम रोशन किया। 16 से 20 मार्च 2026 तक बालासोर फकीर मोहन विश्वविद्यालय में चैंपियनशिप आयोजित की गई। दोनों बहनो ने ताइक्वांडो पूमसे टीम कटेगरी अंडर-30 में खेलकर स्वर्ण पदक हासिल किया। गीता और ऋतु पिछले चार वर्षों से लगातार ऑल इंडिया अंतर-विश्वविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप की चैंपियन रहीं हैं। दोनों बहने कई बार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं। एक साथ खेलकर विश्व रिकार्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...