दो बसों के बीच दबकर परिचालक की मौत
उरई, मई 12 -- कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बस परिचालक की मौत हो गई। हादसा कोंच बस स्टैंड पर उस समय हुआ जब दिल्ली से लौटी स्लीपर बस को पीछे कराया जा रहा था। इसी दौरान कंडक्टर दो बसों के बीच फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई।मृतक की पहचान योगेश पुत्र रामशंकर निवासी समरपुरा, जनपद इटावा के रूप में हुई है। उनकी उम्र 48 वर्ष बताई जा रही है। एक ट्रैवल्स की स्लीपर बस में कंडक्टर के पद पर कार्यरत थे। बताया गया है कि मंगलवार सुबह दिल्ली से आई प्रिंस ट्रैवल्स की बस कोंच बस स्टैंड पहुंची थी। बस को बैक कराया जा रहा था और कंडक्टर योगेश पीछे खड़े होकर चालक को दिशा-निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान वह पीछे खड़ी दूसरी बस को नहीं देख सके और अचानक दोनों बसों के बीच आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.