संभल, नवम्बर 12 -- जिले में सड़कों पर अवैध रूप से संचालित बसों और बिना नंबर वाहनों पर परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने पीटीओ योगेंद्र यादव के साथ मिलकर व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान अवैध संचालन और नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के तहत दो अवैध बसों को सीज किया गया, जबकि तीन बसों के चालान किए गए। ये बसें बिना वैध परमिट और रूट पास के चल रही थीं। वहीं चार वाहन, जो चौधरी सराय से रायसत्ती मार्ग पर अनधिकृत रूप से संचालित हो रहे थे, उन्हें देहपा चौकी में बंद किया गया। अभियान के दौरान ईंट ढोने वाले एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया, जो बिना वैध कागजात के संचालित हो रहा था। सबसे बड़ी कार्रवाई चार डंपरों पर हुई, जो बिना नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ रहे थे। इन्हें मौके पर ही सीज...