फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 9 -- कायमगंज, संवाददाता पपड़ी के पास दो बसें भिड़ गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने बस हटवाई। तब जाकर जाम खुल सका। मंगलवार तड़के कायमगंज रोड स्थित पपड़ी गांव के पास रोडवेज बस और एक अनुबंधित बस में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक सूझबूझ दिखाते हुए बस को लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो गया। वहीं अनुबंधित बस सड़क पर ही खड़ी रह गई, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को किनारे कराकर जाम खुलवाया। इसके बाद दिल्ली रोड पर आवागमन सुचारू हो सका। बताया जाता है कि अनुबंधित बस के चालक व परिचालक...