अलीगढ़, अप्रैल 15 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की मुश्किल हर रोज बढ़ा रहे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार अधिक बिजली बिल और तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। गोल मार्केट के एक दुकानदार को मात्र 20 दिन में सात हजार रुपये का बिल थमा दिया गया, जबकि उसकी दुकान में केवल दो बल्ब और एक पंखा ही चलता है। चेक मीटर लगाने के 10 दिन बाद ही एक उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया, लोड भी दोगुना कर दिया गया। ऐसी गड़बड़ियों के चलते उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रह है।उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले जहां सामान्य मीटर से उनका बिल 800 से 900 रुपये के बीच आता था, वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक कई गुना वृद्धि हो गई है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर पर आयोग में एक और प्रस्ताव, तत्काल आदेश की मांग इससे छोटे...