गाज़ियाबाद, जून 10 -- लोनी संवाददाता, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने ऑटो में बैठते समय युवक से मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि मौके पर आए पुलिस कर्मियों ने 30 रुपये देकर घर जाने को कह दिया। पुलिस ने दो सप्ताह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली सभापुर की इंद्रा विहार कॉलोनी में रहने वाले साहिल 24 मई रात नौ बजे लोनी थाना क्षेत्र के बंथला गांव से वेल्डिंग कार्य कर घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वह लोनी तिराहा पर पहुंचे तो फोन पर कॉल आई। जब वह घर जाने के लिए लोनी तिराहा पर ऑटो में बैठने लगे तो युवकों ने कॉल करने के लिए उनसे फोन मांगा। यह भी पढ़ें- दो बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीना, मुकदमा दर्ज उन्होंने फोन में बैलेंस न होने की बात कहीं तो एक युवक ने पीछे से गर्दन पकड़ ली और दूसरे युवक ने जेब से फोन निकाल लिया।आरोप है कि पा...