प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। न्यायालय अपर पुलिस आयुक्त की ओर से गुंडा एक्ट के तहत दो बदमाशों को छह महीने के लिए जिला बदर का आदेश दिया गया है। जिला बदर होने वाले में मऊआइमा के सुल्पानपुर छपाही बाग निवासी गिरजा शंकर यादव उर्फ नकुल और उतरांव के जालापुर निवसी महेश सिंह शामिल हैं। पिछले सप्ताह की तीन अन्य बदमाशों को जिला बदर का फरमान जारी किया गया था। इस साल अब तक कुल 16 बदमाशों को जिला बदर किया जा चुका है। पुलिस की मानें, तो शंकर यादव उर्फ नकुल पर लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, अवैध शस्त्र धारण समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। कुल 17 बार नोटिस भेजने के बाद न्यायालय में पेश नहीं हुआ। वहीं, महेश सिंह पर लूट व डकैती समेत अन्य मामले हैं। अभियुक्त को न्यायालय में अपना पक्ष रखने के लिए 29 अवसर प्रदान किए गए, लेकिन ...