दो बड़े मामलों का खुलासा करते हुए दो चोर को किया गिरफ्तार
बांका, जून 7 -- बांका, निज संवाददाता। बांका पुलिस ने थाना क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं के खिलाफ अभियान तेज करते हुए लगातार सफलता हासिल की है। तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का उद्भेदन कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में शामिल एक व्यक्ति को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा कर लिया जाएगा। पहला मामला टाउन थाना क्षेत्र के जगतपुर स्थित आश्रमनगर मोहल्ले का है, जहां 31 मई की देर रात एक किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद दुकानदार द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। टाउन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.