हाथरस, नवम्बर 22 -- दो बच्चों को साथ लेकर युवक के साथ फरार हुई महिला - कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव का मामला - तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कर रही मामले की छानबीन हाथरस। जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी पति ने युवक पर उसकी पत्नी को बहलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस महिला व युवक की तलाश में जुटी है। कोतवाली हाथरस जंक्शन के एक गांव निवासी महिला की उम्र 35 वर्ष है। महिला छह नवंबर 2025 को घर से विना बताए चली गई थी। महिला अपने साथ दो बच्चों को भी ले गई है। इस मामले में पति ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई। बाद में जानकारी हुई कि महिला को उसी गांव का युवक बहला फुसलाकर ले गया है। अब मुकदमा दर्जकर पुलिस महिला व उसे ले जाने वाले युवक की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.