हाजीपुर, अक्टूबर 15 -- हाजीपुर, हिन्दुस्तान। बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार रात हुए नाव हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अधिकांश बच्चे थे। नाव पर कुल 19 लोग सवार थे। उनमें से 6 की जान बच गई। नाव पर सवार एक 15 साल की लड़की ने जज्बे की मिसाल पेश की। उसने हिम्मत दिखाकर खुद की जान तो बचाई ही, अपने साथ दो और बच्चों को मौत के मुंह से बाहर लेकर आई। इस लड़की का नाम चांदनी कुमारी है। उसके साहसी कदम की लोग वाहवाही कर रहे हैं। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के कुछ बच्चे मंगलवार रात को ट्यूशन पढ़ने के बाद घर वालों को बिना बताए एक भोज के कार्यक्रम में चले गए। वे नाव पर सवार हो गए और गंगा नदी के ढाब के एक किनारे से दूसरे पर जाने लगे। भोज में पहुंचने से पहले ही उनकी कथित जर्जर नाव में पानी भरने लगा और वह डूब गई।...