मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना के शेरपुर से मां और दो बच्चे लापता है। पति ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि वह मूल रूप से मोतिहारी के राजेपुर इलाके का रहने वाला है। शेरपुर में किराए के मकान में सपरिवार रहता है। साथ ही मजदूरी करता है। बताया है कि 31 जनवरी से ही पत्नी व बच्चे गायब हैं। पुलिस मोबाइल सर्विलांस से छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.