गिरडीह, जनवरी 8 -- देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के भोजपुरो टोला छछनी गांव की एक 30 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ अपने घर से गायब हो गई हैं। मामले की सूचना के बाद पीड़ित महिला के परिजनों में मातम पसर गया। इस संबंध में गायब हुई महिला के पिता कोडरमा जिला के मरकच्चो थाना क्षेत्र के निवासी बालेश्वर राणा ने बुधवार को बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी देवरी के छछनी गांव के प्रदीप राणा के साथ की थी। जिससे 10-12 साल के दो छोटे-छोटे पुत्र हैं। इसी क्रम में 27 दिसम्बर 2025 को वह अपने दोनों बच्चों के साथ घर (छछनी) से निकलकर कहीं चली गई। काफी खोजबीन करने के बाद उपरोक्त तीन लोगों का सुराग नहीं मिल सका है। बताया कि मामले की सूचना देवरी थाना पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बुधवार को बताया कि मामले की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.