बहराइच, मई 20 -- रुपईडीहा,संवाददाता। बहराइच के रुपईडीहा कस्बे में एक किशोरी मोबाइल टावर के ऊपर चढ़ गई। वह दो बच्चे के पिता के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही। पुलिस और परिजन हलकान रहे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारा। परिजनों के सिपुर्द कर उसे थाने लाए और पूछताछ की है। भारत नेपाल सरहद पर स्थित रूपईडीहा थाने व कस्बे में स्थित स्टेट बैंक के पास एक मोबाइल टावर पर किशोरी सुबह आठ बजे चढ़ी। वह चीखती रही। उसके परिजन पहुंच गए। भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई और वीडियो बनाने लगे। सूचना मिलते ही रूपईडीहा थाने में तैनात निरीक्षक अपराध गणेश तिवारी, उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर, भीम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- टावर पर चढ़ी किशोरी, दो घंटे तक काटा जमकर हंगामा, उतरता न देख सिपाही ने ऊपर जाकर समझा बुझा उतारा निरीक्षक अपराध गणेश तिव...