बक्सर, अप्रैल 18 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। दो बच्चों के पिता के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर शादी रचाने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा लड़की की मां ने दर्ज कराया है। शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली महिला के मुताबिक उसकी नाबालिग बेटी कक्षा सात में पढ़ती है। करीब बारह दिनों पहले शांतिनगर निवासी विकास मल्लाह ने बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया और उसका आधार कार्ड बदलवाकर कोर्ट में नोटरी के समक्ष उसके साथ शादी भी कर ली। पते की बात यह कि वह दो बच्चों का पिता है। मां ने आशंका जताई है कि वह उसकी बेटी को कहीं बेच सकता है। लिहाजा उसने पुलिस से शीघ्र अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। (बक्सर से मनोज सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...