दो बच्चों के अपहरण और तस्करी की आरोपी महिला की जमानत याचिका खारिज
रांची, जून 3 -- रांची, संवाददाता। बहुचर्चित दो मासूम बच्चों के अपहरण और उसकी तस्करी के मामले में जेल में बंद आरोपी महिला सोनी कुमारी को अदालत ने झटका लगा है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के पश्चात अदालत ने आरोपों को देखते हुए जमानत देने से इनकार किया। मामला धुर्वा (हटिया) थाना कांड संख्या 01/2026 से जुड़ा है। इसमें आरोपी महिला बीते 15 जनवरी से जेल में बंद है। अभियोजन के अनुसार, सोनी कुमारी ने अपने पति के साथ मिलकर सूचक के दो मासूम बच्चों का अपहरण कर लिया था। इन बच्चों को भीख मंगवाने और मानव तस्करी के उद्देश्य से पड़ोसी जिले में छिपाकर रखा गया था, जिन्हें पुलिस ने एक राज्यव्यापी व्यापक तलाशी अभियान चलाकर सकुशल बरामद किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने कड़ी टिप्पणी की और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.