मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने साथ दो बच्चे और घर से सभी कीमती सामान लेकर चली गई। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना मझोला के नया गांव आंबेडकर नगर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छजलैट थाना क्षेत्र गांव फलैदा निवासी अभिषेक उसके पड़ोस में अपनी ताई के घर में रहकर काम करता था। पीड़ित का आरोप है कि बीती 30 जनवरी को आरोपी अभिषेक उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी अपने दो बच्चे व घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान भी साथ ले गई। अब महिला उसके साथ ही रहने पर अड़ी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस महिला की तलाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.